भिवंडी में महिलाओं के लिए गर्भाशय एवं स्तन कैंसर जांच सुविधा शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 26, 2026
- 51 views
भिवंडी। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के वैद्यकीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडई स्थित बी.जी.पी. दवाखाना में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) एवं स्तन कैंसर जांच अभियान शुरू किया गया है। यह जांच फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भिवंडी के सहयोग से संचालित की जा रही है,महानगरपालिका के विज्ञप्ति के अनुसार, महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए समय रहते जांच एवं जागरूकता के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस अंतर्गत बी.जी.पी. दवाखाना में नियमित रूप से कैंसर जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह जांच प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। महानगरपालिका प्रशासन ने शहर की महिलाओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास की महिलाओं को भी जांच के लिए प्रेरित करें। वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर उपचार आसान और प्रभावी हो जाता है, इसलिए नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है।


रिपोर्टर