रबी वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर पंजीयन 16 मार्च तक
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 28, 2026
- 31 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) की नीति के अनुसार समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पंजीयन कार्य 16 मार्च, 2026 तक किया जाएगा। जिले में कुल 84 गेहूँ पंजीयन केन्द्रों का चयन किया गया है। इन सभी केन्द्रों पर गेहूँ के साथ-साथ चना एवं मसूर फसल के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। किसान भाई निर्धारित अवधि में संबंधित पंजीयन केन्द्र पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंजीयन कार्य पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


रिपोर्टर