युवक का अपहरण कर 50 हजार की फिरौती मांगी तीन गिरफ्तार, दो फरार

भिवंडी। शहर के शांतिनगर क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उससे 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 3 मार्च 2026 की रात 11:30 बजे से 4 मार्च की सुबह 5:30 बजे के बीच की है। आरोप है कि शेख उर्फ सादिक समीर अंसारी (32), मोहम्मद फिरोज अब्दुल्ला खान (22), तौफिक हुसैन शेख (19) तथा उनके एक दो साथी ने आपसी साजिश रचकर शिकायतकर्ता के भाई हैदर असलम (23) का शांतिनगर, भिवंडी क्षेत्र से अपहरण कर लिया। आरोपियों ने हैदर को डोंगरीपाड़ा स्थित एक गोदाम में बंद कर मारपीट की और उसके बदले 50 हजार रुपये की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शांतिनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक योगेश गायकर कर रहे है पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट