दहेज हत्या के मामले में महिला समेत तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Mar 06, 2026
- 103 views
बरसठी, जौनपुर। दहेज हत्या जैसे संगीन अपराध में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ थाना बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल व तलाश के दौरान मु0अ0सं0 267/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित दहेज हत्या के वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्राम ओझापुर (बघनरी) थाना बरसठी में दबिश दी गई, जहां से अभियुक्त जयेश पुत्र शनिराज उम्र करीब 30 वर्ष, राकेश कुमार पुत्र शनिराज उम्र करीब 32 वर्ष तथा श्रीमती सुशीला देवी पत्नी शनिराज उम्र करीब 52 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का कारण बताते हुए तीनों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बरसठी में मु0अ0सं0 267/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पटेल तथा महिला कांस्टेबल अनुपना सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल रहे।


रिपोर्टर