रामनवमी को लेकर डीएम एसपी ने की विडियो क्रांफेसिंग


रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा सभी थानाध्यक्षों के साथ आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में अभी से ही व्यापक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो,इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपने स्तर से शांति समिति की बैठक अविलंब आयोजित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल कर आपसी समन्वय एवं संवाद स्थापित किया जाय,ताकि दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि सरकार के निर्देशानुसार डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में आम जनता को जागरूक करें तथा किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाय तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाह,भड़काऊ गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जायेगी। 

बैठक में जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान समन्वय,सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाये रखें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट