13 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का नारियल फोड़कर किया गया उद्घाटन

कैमूर-- जिला के नगर पंचायत कुदरा वार्ड नंबर 15 में करीब 13 लाख रुपए की लागत से जनता की सुविधा के लिए बने सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को नगर पंचायत के सभापति सुरेंद्र कुमार पाल एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया उद्घाटन। संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उद्घाटन करने के बाद 12 मार्च से जनता की सुविधा के लिए चालू किया जाएगा। इसकी देखभाल एवं सफाई के लिए सफाई कर्मी को रखा जाएगा, उन्होंने बताया कि 1 महीने पूर्व एन एच 19 के बगल में बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन के उपरांत नगर पंचायत वासियों सहित अन्य की सुविधा के लिए चालू कर दिया गया है। आने वाले समय में और भी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षदों सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट