कांग्रेस का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम 15 मार्च को, लोगों को दिया गया आमंत्रण
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Mar 16, 2026
- 9 views
आजमगढ़। पवित्र रमजान माह के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार को सायं 6 बजे श्री लालसा राय इंटर कॉलेज, सठियांव-आजमगढ़ में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष और एआईसीसी सदस्य कौशल सिंह ‘मुन्ना राय’ की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि रोज़ा इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।


रिपोर्टर