कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर 30 मार्च को होगा अभिनंदन समारोह


आज़मगढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री तेज बहादुर यादव ने संबोधित किया।प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मार्च 2026 को नेहरू हाल, आज़मगढ़ में ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री सत्यनारायण पटेल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह और श्री राघवेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।श्री यादव ने कहा कि इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में अंसार अहमद, अजीत राय, प्रदीप यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट