मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में शोक संवेदना व्यक्त की


आजमगढ़। Yogi Adityanath ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जनपद के ग्राम बड़सरा खालसा, तहसील निजामाबाद पहुंचकर मा० सदस्य विधान परिषद Vijay Bahadur Pathak के पिता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत के आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर आजमगढ़ मंडलायुक्त श्री विवेक (आईएएस) तथा आजमगढ़ के डीआईजी Sunil Kumar Singh सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट