हरिऔध कला भवन में भव्य रामायण महोत्सव, संतों व चिकित्सकों का हुआ सम्मान
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Apr 12, 2026
- 3 views
आजमगढ़श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा रविवार, 12 अप्रैल को हरिऔध कला भवन में भव्य रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या धाम स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतला धाम चौकिया, जौनपुर के महंत विवेकानंद पांडा एवं शनिदेव मंदिर दान शनिचरा के पीठाधीश्वर परम पूज्य पन्नालाल मिश्रा जी का आगमन हुआ।महोत्सव के संयोजक उमेश दास ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरित्र पर आधारित रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान संतों एवं जनपद के चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। मीडिया से बातचीत में संयोजक उमेश दास ने प्रशासन एवं शासन से जिले में प्रभु श्री रामचंद्र जी का एक संग्रहालय (म्यूजियम) स्थापित करने की मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों और जीवन से प्रेरणा ले सकें।उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभु श्री राम का चरित्र पहुंचाना है, जिससे नैतिक मूल्यों का प्रसार हो सके।प्रेस वार्ता में नितेश श्रीवास्तव, उपेंद्रनाथ दुबे, कन्हैया पांडे, शिखा रावत, भरत श्रीवास्तव, शशि प्रकाश सिंह, मुन्ना, प्रदीप मद्धेशिया, विजय बहादुर यादव सहित अघोर पीठ के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण कुमार सिंह, डॉ. पंकज सिंह, मधुकर शर्मा, विजेंद्र सिंह, डीएन सिंह, आलोक सिंह, कौसलेन्द्र सिंह, विनीत सिंह, रिशू, युवराज सिंह समेत बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति के पदाधिकारी व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर