बलरामपुर से अंबेडकर पार्क तक निकले जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Apr 15, 2026
- 20 views
आजमगढ़। नगर के बलरामपुर क्षेत्र में जय भीम सेवा समिति के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के रित्विक जायसवाल शामिल हुए। वेदांता ग्रुप की अध्यक्षता में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जुलूस में भगवान बुद्ध और बाबा साहब की सजीव एवं आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।शोभायात्रा के दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। डीजे पर बज रहे ‘जय भीम’ गीतों पर युवा और महिलाएं जमकर थिरके। पूरे मार्ग में ‘बाबा साहब अमर रहें’ और ‘जय भीम’ के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।यह शोभायात्रा बलरामपुर से निकलकर हर्रा की चुंगी, पहाड़पुर, चौक, बड़ादेव और कोतवाली होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यहां समिति के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान समाजसेवी रित्विक जायसवाल ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और शिक्षित व संगठित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सचिन, अंबुज, दीपक, राकेश सहित बड़ी संख्या में अनुयायी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर