ब्लॉक बिलरियागंज प्रमुख प्रत्याशी शिवनारायण सिंह बाबा ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत


आजमगढ़। जनपद के बरामदपुर व जयराजपुर क्षेत्र में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। वहीं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नफीस अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ब्लॉक बिलरियागंज प्रमुख प्रत्याशी शिवनारायण सिंह बाबा ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के उनके संदेश को अपनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में एहतेशाम नदीम, तारिक अनीस, ग्राम प्रधान मोहम्मद आसिफ एवं एडवोकेट अशोक कुमार भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट