*अंबेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Apr 15, 2026
- 3 views
आजमगढ़। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन, उनके विचारों तथा समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया।जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचारों को अपनाते हुए समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी सदैव उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेसजन अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान रियाजुल हसन, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, मो. आमिर, हरिओम उपाध्याय, शीला भारती, शहजादे मिंटू, विवेक राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर