तेज रफ्तार वाहन का कहर, अज्ञात युवक की मौत,चालक फरार

भिवंडी। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ओवलीबाय पावरहाउस पाइपलाइन रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। नारपोली पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे हुई। अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। युवक की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, दाढ़ी-मूंछ हल्की, बाल काले और शरीर सामान्य था। घटना के समय उसने टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक घायल युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। इलाज के अभाव में युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। नारपोली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट