मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले आशुतोष शंकर सिंह, सीतामढ़ी -शिवहर वासियों की ओर से दी बधाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 18, 2026
- 107 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- पटना बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद अब प्रदेश के नवनिर्माण की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जन के सह-कोषाध्यक्ष और सीतामढ़ी-शिवहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शंकर सिंह ने बिहार के नवनियुक्त और जनप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक भेंट थी।
इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पूरे सीतामढ़ी जिले की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान आशुतोष शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
आशुतोष सिंह ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि महादेव की कृपा उन पर सदैव बनी रहे ताकि वे पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश की सेवा कर सकें।
सम्राट चौधरी को उनकी कर्मठता और जनता के प्रति उनके जुड़ाव के लिए जाना जाता है। आशुतोष सिंह ने इस अवसर पर विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह नया दायित्व राज्य के नव-निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने "बढ़ता बिहार – बदलता बिहार" के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अब बिहार में विकास की प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी। यह नई जिम्मेदारी न केवल राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि बिहार के करोड़ों निवासियों की आकांक्षाओं और सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सीतामढ़ी जिले में माता सीता के मंदिर निर्माण में तेजी लाने के साथ साथ जिले के विकास और स्थानीय जनमानस की अपेक्षाओं पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सीतामढ़ी की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे चाहते हैं कि जिले में आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं की गति और तेज हो। मुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रभावी और जनकल्याणकारी नेतृत्व में राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी।
उन्होंने अंत में मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य और उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए समस्त सीतामढ़ी वासियों की भावनाओं को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने भी इस स्नेह और सम्मान के लिए आशुतोष शंकर सिंह और सीतामढ़ी की जनता का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर