माँ को बताया प्रेरणा, नेक्सस कोचिंग के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय

आजमगढ़ की होनहार छात्रा अविका सिंह ने ICSE बोर्ड परीक्षा 2026 में 94.97% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ज्योति निकेतन विद्यालय की छात्रा अविका की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।अविका सिंह, पूजा सिंह (दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट) की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देते हुए कहा कि “मेरी माँ मेरी पहली गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।” इसके साथ ही उन्होंने नेक्सस कोचिंग के शिक्षकों का भी आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। छात्रों को दी खास सलाह अविका ने जूनियर छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अब बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न पूरी तरह बदल चुका है। केवल रटने से सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि NCERT के साथ कॉम्पिटिशन लेवल की किताबों से अभ्यास करें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने कहा, “सही रणनीति और नियमित मेहनत से 95% से अधिक अंक हासिल करना बिल्कुल संभव है।अविका की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, नेक्सस कोचिंग और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट