भोरेयां रोड पर जल जमाव से हादसा, स्कूटी फिसलने से शिक्षिका घायल

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

 रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत भोरेयां गांव में शनिवार को कीचड़ के कारण स्कूटी का टायर फिसल गया संतुलन बिगड़ने से शिक्षिका श्वेता मौर्य सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई, घायल शिक्षिका श्वेता मौर्य उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरेयां में कार्यरत है जिन्हें सर्वे कार्य में लगाया गया है आज सर्वे कार्य से लौट के दौरान यह घटना घटी। वही ग्रामीणों ने ई-रिक्शा से घायल शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। बताते चलें कि विशुनापुर टोला में मुख्य सड़क पर नाला निर्माण न होने से बराबर जल जमाव बना रहता है, जहां कीचड़ और गढ़ों से प्रतिदिन हादसे का खतरा बना रहता है, तीन दिन पहलेभोरेयां गांव निवासी उपेंद्र पासवान भी मोटरसाइकिल स्लिप करने से बुरी तरह घायल हो गए थे जिनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग भोरेयां रोड पर नाला निर्माण की मांग की है स्कूल आने जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट