भारतमाला परियोजना के मुआवजे के लिए विशेष कैंप
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 03, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार वाराणसी-राँची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना) के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजे के भुगतान के लिए आज दिनांक 02.05.2026 को समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।हड़ताल के कारण बाधित हुए मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू बनाना और किसानों को उनका हक दिलाना।
मुआवजा वितरण की यह प्रक्रिया वरीय अधिकारियों की सीधी देखरेख में संपन्न:
पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक: श्री राजेश कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर।अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक: श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), कैमूर।
इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य उन रैयतों और किसानों के लंबित आवेदनों का निस्तारण करना है जिनका मुआवजा भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सीधी निगरानी में इन कार्यों को संपन्न कराएं।
दो दिन के आयोजित शिविर में कुल 110 आवेदन की अंतिम रूप से भुगतान हेतु प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें कुल राशि 18 (अठारह) करोड़ रुपए सन्निहित है।


रिपोर्टर