भीषण गर्मी में महिलाओं को रखें खास ध्यान: डॉ प्रिया शाही
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 03, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- शहर के गांधी मैदान महारानी बस स्टैंड के पीछे स्थित जीविका हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया शाही ने भीषण गर्मी के मौसम में महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ डिहाइड्रेशन, यूरिन इन्फेक्शन और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं, जिससे महिलाओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
डॉ शाही ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। महिलाओं को दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही ढीले और सूती कपड़े पहनना, धूप में निकलने से बचना और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि लू और डिहाइड्रेशन का असर उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ शिशु पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी भी प्रकार की असामान्य समस्या जैसे कमजोरी, चक्कर, जलन या संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर उपचार से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।


रिपोर्टर