निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों का उपचार

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- डेल्हा बस स्टैंड, परैया रोड स्थित बी.आई.टी मोड़ शाखा में कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में प्रकाश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवाइयों की सुविधा प्राप्त की।

शिविर में डॉ. जे.पी. सिंह (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. रजनी कुमारी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. वैभव सिन्हा (ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने सेवाएं दीं। पेट रोग, हर्निया, पथरी, बवासीर, कमर व घुटना दर्द समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।

डॉक्टरों ने समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों का मुफ्त इलाज भी किया जाता है और भविष्य में ऐसे शिविर जारी रहेंगे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट