मगध में अत्याधुनिक सर्जरी की नई शुरुआत, प्रकाश मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 10, 2026
- 30 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- मगध क्षेत्र के चिकित्सा जगत में एक नया इतिहास जुड़ गया है। अब तक जिन जटिल एवं अत्याधुनिक सर्जरी के लिए मरीजों को पटना, रांची, दिल्ली एवं अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था, उन सर्जरी की सुविधा अब गया में ही उपलब्ध हो गई है।
गया स्थित प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे. पी. सिंह द्वारा मगध क्षेत्र में पहली बार कई अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जरी की सफल शुरुआत की गई है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
डॉ. सिंह द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख अत्याधुनिक सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक सीबीडी एक्सप्लोरेशन, लेप्रोस्कोपिक हाइडेटिड सिस्ट सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी, लेप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक परफोरेशन रिपेयर, लेप्रोस्कोपिक रिवीजन कोलेसिस्टेक्टॉमी, हेपेटिकोजेजुनोस्टॉमी, एनोप्लास्टी तथा एडवांस लेजर प्रोक्टोलॉजी सर्जरी शामिल हैं। इन तकनीकों के माध्यम से बवासीर, भगंदर, फिशर एवं पाइलोनाइडल साइनस जैसी बीमारियों का आधुनिक उपचार किया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर तकनीक के कारण मरीजों को कम दर्द, छोटा चीरा, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा तथा शीघ्र स्वस्थ होने जैसे कई लाभ मिल रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. जे. पी. सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सर्जरी करना नहीं, बल्कि प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को एडवांस मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है, ताकि मगध क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।
चिकित्सा क्षेत्र के जानकारों ने इसे मगध क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।


रिपोर्टर