चोरों का आतंक शठर तोड़कर मोबाइल लूटे


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल पोस्ट ऑफिस चौक स्थित डाक-बंगला मार्केट में बेखौफ चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


घटना डाक-बंगला मार्केट के उत्तरी छोर पर ओवरब्रिज से सटे दुकान में हुई, जहां देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे मोबाइल एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट