छः शिक्षक बर्खास्त
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 16, 2026
- 72 views
रोहतास ।जिले में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। `नौहट्टा प्रखंड की शिक्षक नियोजन इकाई ने विभिन्न मध्य विद्यालयों में कार्यरत छह शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।` प्रमाण पत्रों की जांच संबंधित संस्थानों से कराई गई थी, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनमें मध्य विद्यालय काजीपुर के रंजीत कुमार सिंह, मध्य विद्यालय परछा के सुनील कुमार मिश्र और मध्य विद्यालय चुनहट्टा के रविकांत दूबे शामिल हैं। इसके अलावा मध्य विद्यालय अनंदीचक के नवल कुमार, मध्य विद्यालय शाहपुर के राजन कुमार राम और मध्य विद्यालय तिलोखर के मनोज पाल को भी सेवा से हटाया गया है।


रिपोर्टर