6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट का परचम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 17, 2026
- 26 views
एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में गया जी के कैडेट का शानदार प्रदर्शन-कर्नल पंकज
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट अभिषेक कुमार ने अरुणाचल प्रदेश स्थित 6400 मीटर ऊंचे गोरिचेन ग्लेशियर को सफलतापूर्वक फतह कर गया जिले एवं अपने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वे अरुणाचल प्रदेश में आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में भाग ले रहे हैं।
अभिषेक कुमार को यह अवसर 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा प्रदान किया गया। इससे पूर्व उन्होंने निमास (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स), अरुणाचल प्रदेश से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और साहस को देखते हुए एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप के लिए चयनित किया गया। हाल ही में उन्होंने एनसीसी का ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।
इस उपलब्धि पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) ने कहा कि यह सफलता अन्य कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, साहस एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर विक्रम सिंह, गया कॉलेज के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र तथा 3/6 कंपनी 6 बिहार बटालियन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट संजय तिवारी ने भी अभिषेक कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्टर