जिलाधिकारी ने 30 तक निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 22, 2026
- 285 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
कैमूर में बढ़ते तापमान के मद्दे नजर जिला अधिकारी कैमूर ने गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। गर्मी का असर इतना बढ़ चुका है कि आने जाने वाले राजगीरों के साथ-साथ बच्चों की भी स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल प्राथमिक से लेकर इंटर तक बंद करने का आदेश दिया है साथ ही स्कूल में कार्यरत शिक्षक अपने उपस्थित बनाए रखेंगे ताकि ऑफिशियल काम को निपटाया जा सके। यह आदेश 22 तारीख से ही 30 तारीख तक लागू रहेगा इसकी प्रति सभी पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है ताकि स्थिति को सुनिश्चित किया जा सके।


रिपोर्टर