भगवानपुर पुलिस ने सानफ़िक्स नशेड़ी एवं एक सानफिक्स विक्रेता सहित तीन लोगों को भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 03, 2026
- 2 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भगवानपुर/कैमूर:-- भभुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सानफिक्स के दो नशेड़ियों एवं एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विधि-व्यवस्था ड्यूटी संपन्न कर थाना लौटने के दौरान उमापुर चौक के समीप भगवानपुर रोड पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में सानफिक्स का नशा करते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनकी पहचान सरोज मुसहर, पिता श्रीरी मुसहर, ग्राम कुड़वा मुंडेश्वरी थाना भगवानपुर तथा मिथुन मुसहर, पिता धर्मेंद्र मुसहर, ग्राम भोखरा थाना सोनहन, जिला कैमूर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वे भगवानपुर के एक दुकान से सानफिक्स खरीदते हैं। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गुप्त रूप से पूरी योजना बनाई और साक्ष्य जुटाने के लिए अपने स्तर से पैसे देकर सानफिक्स मंगवाया। जैसे ही दुकानदार ने सानफिक्स उपलब्ध कराया, पुलिस ने तत्काल दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 50 एमएल के 6 डिब्बे तथा 10 एमएल के 295 पीस सानफिक्स बरामद किए गए। कुल मिलाकर लगभग 3.350 लीटर नशीला पदार्थ जब्त किया गया।
पुलिस ने दुकान संचालक मनोज गुप्ता, पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


रिपोर्टर