डालमियानगर थाना कांड संख्या 110/26: दो अभियुक्त गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 03, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।डालमियानगर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 110/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2)/115(2)/109/74/352/351(2)/3(5) BNS के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*:
1. *सुजीत गुप्ता*, उम्र करीब 32 वर्ष
2. *रवि गुप्ता*, उम्र करीब 28 वर्ष
*पिता का नाम*: दशरथ गुप्ता
*निवासी*: ग्राम गंगौली
थाना प्रभारी ने बताया कि 02.06.26 को दर्ज इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को ग्राम गंगौली से विधिवत गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर