नहीं रहे हम सब के बीच लेखनी के धनी वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर पाण्डेय, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 07, 2026
- 4 views
पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति
कैमूर-- जिला अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दी दैनिक अखब जुड़े मृदुभाषी, सरल एवं सम्मानित लेखनी व व्यक्तित्व के धनी श्यामसुंदर पांडेय का निधन शनिवार को वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में हो गया, निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 9 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा इन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित हेरिटेज अस्पताल ले जाया गया, जहाॅ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
गौरतलब हो कि उम्र लगभग 68 वर्षिय श्याम सुंदर पांडेय लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे।पूर्व में दैनिक जागरण सहारा जैसे समाचारपत्रो में भी कार्य कर चुके थे, वर्तमान में अखिल भारतीय समाचार पत्र में प्रखंड से अपनी निष्पक्ष लेखनी, सरल स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे,जिनके निधन को पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों तथा पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त हैं,लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


रिपोर्टर