अकोढ़ीगोला में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ ने किया फ्लैग मार्च
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 17, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अकोढ़ीगोला पुलिस ने कमर कस ली है।
शनिवार को एसडीपीओ-1 डेहरी सत्यकाम और सर्किल इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें थानाध्यक्ष राकेश गोसाई और बीडीओ डॉ. रवि रंजन सहित आयरकोठा और दरिहट थानाध्यक्ष भी शामिल रहे।
पुलिस का काफिला बाजार, चांदी रोड, सिनेमा रोड, बांक और तेतराढ़ के संवेदनशील इलाकों से गुजरा।
एसडीपीओ ने कहा - श्रद्धालु बिना डर के पूजा करें, हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर है।


रिपोर्टर