डेहरी के कमरनगंज में सड़क-नाला निर्माण शुरू, मुख्य पार्षद के निर्देश पर हुआ शिलान्यास


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।नगर परिषद क्षेत्र के कमरनगंज वार्ड-39 में वर्षों से चली आ रही जलनिकासी और जर्जर सड़क की समस्या का समाधान होने जा रहा है।


मुख्य पार्षद शशि कुमारी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि गुड्डू चन्द्रवंशी ने नारियल फोड़कर सड़क-नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।


वार्ड प्रतिनिधि लखन चौधरी ने कहा - मुख्य पार्षद के नेतृत्व में पूरे शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।


गुड्डू चन्द्रवंशी ने कहा कि हर घर तक बुनियादी सुविधा पहुंचाना ही लक्ष्य है। इस मौके पर सोनू यादव, प्रमोद पासवान सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट