डालमियानगर में इस बार फिर होगा 60 फीट के रावण का दहन, जुटेंगे डेढ़ लाख लोग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 17, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। दशहरा को लेकर डालमियानगर में तैयारियां जोरों पर हैं। विजयादशमी के दिन झंडा चौक मैदान में रोहतास क्लब युवक संघ द्वारा विशाल रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष करीब 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है, जिसका दहन दशमी के दिन किया जाएगा। रावण का पुतला तैयार करने के लिए करीब 15 दिनों से कारीगर द्वारा तैयार किया जा रहा है
रावण दहन देखने के लिए हर साल की तरह इस साल भी करीब एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस दिन रोहतास क्लब का पूरा मैदान मेले में तब्दील हो जाता है।
आसपास के गांवों और शहरों से लोग परिवार के साथ इस ऐतिहासिक रावण दहन को देखने आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्लब द्वारा प्रशासन से सहयोग लिया जा रहा है।


रिपोर्टर