सात निश्चय-3 के तहत स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग और बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की अहम बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 10, 2026
- 5 views
रोहतास। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के विजन 'सात निश्चय भाग-3 (सबका सम्मान - जीवन आसान)' की मूल भावना को धरातल पर उतारने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के पत्रांक संख्या 96 में दिए गए निर्देशों के आलोक में, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के.के. त्रिपाठी और संत जोसेफ स्कूल (निदेशक) सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान एमवीआई के.के. त्रिपाठी ने कहा, "बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री जी का सात निश्चय-3 हर बच्चे के जीवन को सुरक्षित और सुगम बनाने का संकल्प है। हमारा एसोसिएशन जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर स्कूली परिवहन को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"


रिपोर्टर