सासाराम रेलवे स्टेशन से सतर्कता की बड़ी सीख
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 12, 2026
- 16 views
रोहतास ।प्रयागराज की एक युवती को कथित रूप से चाकू और ब्लेड का भय दिखाकर एक युवक ट्रेन के शौचालय की ओर ले जा रहा था।
बताया जाता है कि दोनों की मित्रता ट्रेन यात्रा के दौरान ही हुई थी। संदेह होने पर युवती ने साहस दिखाते हुए सासाराम जंक्शन पहुंचते ही ट्रेन से कूदकर जान बचाई और मदद के लिए आवाज लगाई। यात्रियों और सुरक्षा बलों की तत्परता से आरोपी को पकड़ लिया गया।
यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां:
- ट्रेन में अपरिचित लोगों से ज्यादा घनिष्ठता न बनाएं।
- अपनी यात्रा और लोकेशन की जानकारी परिजनों को देते रहें।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना RPF, GRP या रेलवे हेल्पलाइन *139* पर दें।
- अकेली यात्रा कर रही महिलाओं और युवतियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
- दबाव, प्रलोभन या धमकी में न आएं – तुरंत आसपास के यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों से मदद मांगें।
थोड़ी सी सतर्कता आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकती है।


रिपोर्टर