डीएसपी बनीं सानिया कलीम से मिले विधायक सोनू सिंह, दी बधाई और शुभकामनाएं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 22, 2026
- 17 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी विधानसभा क्षेत्र के कमरंजग निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कलीम अहमद की पुत्री सानिया कलीम से रविवार को डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होने पर सानिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक सोनू सिंह ने कहा कि सानिया कलीम की यह शानदार उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे डेहरी विधानसभा क्षेत्र और रोहतास जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सानिया की अथक मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विधायक ने कहा कि सानिया की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सानिया अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए जनसेवा, सुशासन और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
उन्होंने सानिया कलीम के उज्ज्वल भविष्य, सफल प्रशासनिक जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुनः बधाई दी।


रिपोर्टर