भरत तिवारी के एनकाउंटर पर दुर्गावती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे लोग

दुर्गावती संवाददाता पिन्टु तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती/कैमूर। भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में दुर्गावती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा में उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भरत तिवारी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मृत्यु से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।


सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। कई वक्ताओं ने परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 


कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एकजुट होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट