सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील संदेश भेजने का आरोप, दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा ने दर्ज कराई एफआईआर
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jun 24, 2026
- 5 views
आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग, अभद्र टिप्पणियां और अश्लील संदेश भेजे जाने की शिकायत दर्ज कराई है।पूजा सिंह ने बताया कि पिछले करीब दो महीनों से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट तथा ट्रस्ट से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इसके बाद उनके निजी व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो भेजे गए और आपत्तिजनक फोन कॉल भी आने लगे।उन्होंने मामले की शिकायत प्रशासन से की, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न और अभद्रता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टर