बालू चोरी कर रहे थाना अध्यक्ष की वीडियो बनाने की वजह से पत्रकार की मोबाइल छीनने के बाद एससी एसटी एक्ट में फंसाने सहित जान से मारने की धमकी

आरक्षी अधीक्षक को आवेदन सौंप पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, तो आरक्षी अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई की दिया आश्वासन 

दैनिक भास्कर के पत्रकार की मोबाइल छिन विडियो क्लिप मिटाने के साथ अन्य पत्रकारों को भी संबंधित न्यूज चलाने पर मामला दर्ज करने की धमकी 

सूत्रों की मानें तो अवैध बालू और नशीली पदार्थों सहित अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों से थाना प्रभारी की संबंध चोली दामन की तरह 

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार के साथ संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला अंतर्गत कुदरा थाना अध्यक्ष नन्दु कुमार द्वारा बालू चोरी किए जाने की विडियो दैनिक भास्कर के पत्रकार द्वारा बनाने की वजह से, थाना अध्यक्ष ने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा व अभद्रता पूर्वक मोबाइल छिनने सहित एस सी एस टी एक्ट में मामला दर्ज करने व जान से मारने की दी धमकी। पीड़ित पत्रकार उपेंद्र सिंह यादव ने आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी को आवेदन सौंप न्याय का लगाया गुहार, आरक्षी अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन।

आपको बताते चलें की कुदरा थाना परिसर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित डाक बंगला परिसर में अवैध खनन व ओवरलोडेड जप्त गाड़ियां शासन प्रशासन द्वारा खड़ी किया जाता है। जहां से पूर्व में भी वाहन मालिकों व चालकों का आरोप रहा है, की वाहन से बैटरी, सेल्फ,टायर सहित गाड़ियों में लोड माल गायब है।जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते रहे हैं। बुधवार को पत्रकार द्वारा स्पष्ट रूप से देखा गया, उक्त गाड़ियों से थाना अध्यक्ष के द्वारा मजदूर लगा ट्रैक्टर पर बालू लोड कराया जा रहा है,जिसका विडियो बनाया जाने लगा।जिसकी खबर मिलते ही चोरी की राज खुलते देख थाना अध्यक्ष नन्दु कुमार ने मौके पर पहुंच अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर, अभद्रता पूर्वक मोबाइल छिन लिया। इतना ही नहीं थाना अध्यक्ष द्वारा पत्रकार पर एस सी एस टी एक्ट में मामला दर्ज करने सहित जान से मारने की धमकी के साथ पत्रकार को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का कोशिश किया गया। जहां से पत्रकार ने जैसे तैसे निकल कर आरक्षी अधीक्षक को आवेदन सौंप न्याय का गुहार लगाया।जिस पर कार्रवाई करते हुए आरक्षी अधीक्षक के द्वारा आरक्षी निरीक्षक को स्थल पर भेजा गया। वहीं आरक्षी अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।

थाना अध्यक्ष द्वारा स्थानीय अन्य मीडिया कर्मियों को भी धमकी दिया गया,की यदि हमारे विरुद्ध न्यूज़ चलाओगे तो तुम लोगों पर भी मामला दर्ज करेंगे और कहीं भी देखकर कुछ भी कर सकते हैं।

नशीली पदार्थों की बिक्री सहित अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों से थाना प्रभारी के संबंध चोली दामन की तरह

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में नशीली पदार्थों की बिक्री सहित अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों से थाना अध्यक्ष नन्दू कुमार की भूमिका चोली दामन की तरह है। सूत्रों की मानें तो बालू,शराब, हेरोइन तस्करी सहित चोरी लूट व अन्य अवैध कार्यों में थाना अध्यक्ष भी संलिप्त हैं। जिस वजह से क्षेत्र में अवैध कार्य तेजी से फल फूल रहा है। ऐसे धंधों में संलिप्त जिन लोगों के द्वारा थाना अध्यक्ष को कुछ भी नहीं दिया जाता है, उन्हें गिरफ्तार कर अपनी सही उपलब्धियां दिखाया जाता है। वहीं वर्तमान समय को देखा जाए तो ऐसे धंधों में संलिप्त लोगों की बैठक भी थाना परिसर में खाश हो गई है। 

उठ रहे सवाल 

सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस अवैध बालू परिवहन रोकने के नाम पर ट्रकों को जब्त करती है, तो आखिर किस नियम और किसके आदेश पर उन्हीं ट्रकों से बालू उतरवाया जा रहा है? क्या जब्ती की कार्रवाई का दिखावा कर खुद अवैध कमाई किया जा रहा है?

एक नजर

एक वर्ष के अतराल में हुए चोरी की अधिकांश मामलों में प्रशासन की हाथ खाली,कई मामलों में पीछा छुड़ाने के लिए मामला दर्ज नहीं,कई मामलों में मीडिया को कार्य करने से रोकना इस ओर इंगित करता है की कही ना कही थाना अध्यक्ष की कार्यप्रणाली सवालों की घेरे में है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट