बिक्रमगंज में डीएम एसपी ने किया फ्लैग मार्च एवं बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 25, 2026
- 2 views
रोहतास । गुरुवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मोहर्रम पर्व को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर अमन, शांति के साथ मोहर्रम पर मनाने का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में चौक-चौराहों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आमजन से पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती, निगरानी एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।
फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बिक्रमगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


रिपोर्टर