मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल


संवाददाता पारस नाथ दुबे



डेहरी रोहतास। जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की सतर्कता, सक्रियता तथा आमजन के सहयोग से अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।


पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफर हसन, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन, अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना, थानाध्यक्ष राकेश गोसाई, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी निलेश कुमार, एसडीपीओ डेहरी-1 के अतिरिक्त प्रभार में गौरव कुमार यादव तथा मुख्यालय डीएसपी-01 श्वेता कुमारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की विशेष निगरानी रही। अधिकारियों की सतत उपस्थिति एवं प्रभावी समन्वय से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 


इस अवसर पर अकोढ़ीगोला स्थित कर्बला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह भी पहुंचे। उन्होंने इमाम हसन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।


मोहर्रम के अवसर पर प्रशासन, आयोजन समिति एवं आमजन के सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति, अनुशासन एवं गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली।


कार्यक्रम के दौरान उत्तम सिंह, हरेराम यादव, गुड्डू चंद्रवंशी, निजाम हुसैन, शमसुद्दीन रईन, शराफत रईन, अफरोज हुसैन, बेस लाल यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


आयोजन समिति ने मोहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल एवं समस्त नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


  फोटो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट