डेहरी बनेगा बिहार का 12वां ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, रोहतास के विकास को लगेंगे पंख।


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डेहरी ऑन सोन/रोहतास। रोहतास जिले के लिए ऐतिहासिक खुशखबरी है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने डेहरी में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र एवं विकास प्रक्रिया के चयन को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही डेहरी राज्य का 12वां ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनने की ओर अग्रसर हो गया है।


कैबिनेट से मिली मंजूरी

24 जून 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए डेहरी को 12वें ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया।


क्या है ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप?


ग्रीनफील्ड पुरानी तंग गलियों को तोड़कर नहीं, बल्कि शहर के बाहरी हिस्से में खाली जमीन पर बिल्कुल नया, आधुनिक और स्मार्ट उप-नगर बसाया जाएगा।

सैटेलाइट टाउनशिप यह आत्मनिर्भर शहर होगा जहाँ स्कूल, अस्पताल, बाज़ार, पार्क और रोजगार जैसी सभी सुविधाएं टाउनशिप के अंदर ही उपलब्ध होंगी।


डेहरी को होंगे ये बड़े फायदे


आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: चौड़ी सड़कें, अंडरग्राउंड बिजली के तार और बेहतरीन सीवरेज सिस्टम। बारिश में जलजमाव की समस्या नहीं होगी।


जीवन स्तर में सुधार बड़े पार्क, हरियाली, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कम्युनिटी हॉल के लिए पहले से जगह तय होगी।


रोजगार के अवसर बड़े अस्पताल, मॉल, स्कूल और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स आने से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।


प्रशासनिक महत्व आधुनिक शहर बनने से डेहरी का रुतबा बढ़ेगा, जो भविष्य में इसे अलग जिला बनाने की मांग को मजबूती देगा।


जमीन मालिकों के लिए व्यवस्था

सरकार लैंड पूलिंग मॉडल अपनाएगी। किसान जमीन देंगे तो विकसित होने पर 55% हिस्सा वापस मिलेगा। दूसरा विकल्प बाजार दर से 5 गुना तक मुआवजा + TDR इंसेंटिव का है। जमीन की कीमत 10-20 गुना बढ़ने का अनुमान है।


बिहार के अन्य 11 टाउनशिप


पटना, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीतामढ़ी, सोनपुर और मुंगेर के बाद डेहरी 12वां शहर है।


विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना रोहतास जिले और पूरे शाहाबाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी। अक्टूबर-नवंबर 2026 तक खाता-खेसरा के साथ टाउनशिप का नक्शा जारी होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट