सड़क हादसे में नाबालिग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।जगजीवन लाइन नहर पुल से 20 कदम पश्चिम मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। 


हादसे में पीछे बैठे 16 वर्षीय यासिर अरफात, पिता अल्ताफ हुसैन, निवासी कमरनगंज वार्ड संख्या 39, थाना डिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे 55 वर्षीय आविद हुसैन, पिता रफीक अंसारी, निवासी शिवगंज डिहरी गंभीर रूप से घायल हैं और इलाजरत हैं।


स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट