शोक सभा का आयोजन


रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति भलुनी धाम के सदस्य पूर्व प्राचार्य बीर बहादुर सिंह के निधन पर अध्यक्ष सर्वदेव ओझा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सचिव हर्षनाथ पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण बनारस में इलाजरत थे। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से से मर्माहत समिति सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। मौके पर सुनील कुमार,राजगृही ओझा, संतशरण प्रसाद, लक्ष्मी कांत दुबे,राजवंश ओझा,अक्षैवरनाथ मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा, शालिग्राम मिश्रा ,राजबल्भ सिंह,धरीक्षण सिंह सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट