श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 19, 2026
- 1 views
18 नवंबर से प्रारंभ यज्ञ का 24 नवंबर को होगा पूर्णाहुति एवं भंडारा
बिहार--- कैमूर जिले के नोनार गांव में भक्ति का महासागर उमड़ पड़ा है। श्री हनुमान जी मंदिर, गोपी सेवा धाम नोनार में भव्य संगीतमय सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। नगर-ग्राम में सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना से आयोजित इस कथा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
नोनार में 18 नवंबर 2026, दिन बुधवार को सुबह 7 बजे रामगढ़ दुर्गावती नदी से जलपभरी भव्य कलश यात्रा के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों माताओं-बहनों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भ्रमण किया। पूरा गांव जय श्री कृष्ण, राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।
उसी दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कथा का प्रथम दिवस का आयोजन हुआ। कथा का वाचन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास श्री महंत राधेनंद भारती जी, पंच दशनाम जूना अखाड़ा, जूनागढ़ (गुजरात) के श्रीमुख से हो रहा है। उनके मधुर वचनों और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन 24 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को होगा। उसी दिन सुबह हवन पूर्णाहुति होगी और दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद वितरण व विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
सहयोगी / उपस्थित गणमान्य लोग
इस पावन अवसर पर सहयोगी के रूप में गोपी शाह साधु जी, डॉ. बिंदेश्वरी सिंह, कामेश्वर सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, परमिट सा, राजू कुमार गुप्ता, भानूशा, चुनमुन सिंह, राजा कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, गोल्डी कुमार सिंह, अजीत सिंह, मास्टर मिथिलेश सिंह, पूर्व मुखिया धनु गुप्ता, पूर्व बीडीसी इत्यादि समेत गांव के हजारों लोग मौजूद रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा —
“हम बदलेंगे, युग बदलेगा। सुधरे व्यक्ति और परिवार, तभी मिटेगा भ्रष्टाचार।”
नोनार में चल रही यह भागवत कथा सिर्फ कथा नहीं, बल्कि संस्कार, भक्ति और समाज सुधार का महाअभियान बन गई है। आयोजकों की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार इस भक्तिमय गंगा में डुबकी लगाने की अपील की गई है।
स्थान - श्री हनुमान जी मंदिर, गोपी सेवा धाम, नोनार, कैमूर (बिहार)
निवेदक - समस्त श्रद्धालुगण


रिपोर्टर