कुदरा थाना पुलिस की कार्रवाई शराब के नशे में छह लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन के तहत कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में पाए गए छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच (ब्रीथ एनालाइजर/मेडिकल जांच) में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास कुमार (पिता- शिव शंकर राम), ग्राम मुजिया, थाना कुदरा, जिला कैमूर; मिथिलेश कुमार (पिता- रामप्रवेश पासवान), ग्राम गुरुड़ा, थाना कुदरा, जिला कैमूर; प्रमोद कुमार (पिता- नरेश पासवान), ग्राम चानवख, थाना कुदरा, जिला कैमूर; हरिद्वार राम (पिता- चंद्रदीप राम), ग्राम मुजिया, थाना कुदरा, जिला कैमूर; अंकुश कुमार (पिता- मनोज सिंह), ग्राम गोटपा, थाना अगरेर, जिला रोहतास तथा गुड्डू कुमार (पिता- बबन पाल), ग्राम महादेव, थाना दरीगांव, जिला रोहतास शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि नियमित गश्ती एवं जांच अभियान के दौरान सभी आरोपियों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कुदरा थाना पुलिस ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शराब के सेवन, बिक्री, निर्माण और तस्करी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराबबंदी कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट