शराब सेवन के मामले में कुदरा थाना पुलिस की कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराब सेवन के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भभुआ न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रिशु कुमार, पिता भोला गुप्ता, ग्राम लालपुर, थाना कुदरा, जिला कैमूर (भभुआ); युवराज सिंह, पिता आनंद सिंह, थाना कुदरा, जिला कैमूर (भभुआ); तथा महेंद्र कुमार, पिता बंधु राम, ग्राम टिकरा, थाना कुदरा, जिला कैमूर (भभुआ) शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुदरा थाना पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को पकड़कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भभुआ भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब सेवन और शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट