ऑपरेशन चक्षु के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस में बैग चोरी का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 19, 2026
- 4 views
चोरी गया लगभग ₹62,000 मूल्य का मशरूका बरामद
सारंगपुर ,राजगढ़ । राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं ऑपरेशन चक्षु के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सारंगपुर उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्यवाही करते हुए बस से बैग चोरी की घटना का सफल खुलासा किया।
ऑपरेशन चक्षु के अंतर्गत नगर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया तथा चोरी गया लगभग ₹62,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया।
घटना का विवरण
दिनांक 08.07.2026 को फरियादिया पूजा गोस्वामी पति दिनेश गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम ककरकड़िया, थाना नलखेड़ा, जिला आगर मालवा बस स्टैंड सारंगपुर से बस में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया।
बैग में लगभग 562 ग्राम चांदी की पायल, चांदी का कमरबंद, एक मोबाइल फोन, दो साड़ियां एवं अन्य कपड़े रखे हुए थे।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सारंगपुर में अपराध क्रमांक 529/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्षु के अंतर्गत बस स्टैंड एवं आसपास के मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
रमेश पिता कन्हैयालाल धाकड़, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लसूड़िया धाकड़, थाना खुजनेर, जिला राजगढ़।
*जप्त मशरूका*
✅ लगभग 562 ग्राम चांदी की पायल एवं कमरबंद
✅ एक मोबाइल फोन
✅ दो साड़ियां एवं अन्य कपड़े
✅ कुल मशरूका लगभग ₹62,000 मूल्य का
*सराहनीय भूमिका*
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में—
उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी – थाना प्रभारी, सारंगपुर
सउनि आनंदीलाल भिलाला
सउनि सुरेश मेवाड़े
आरक्षक 992 बनवारी गुर्जर
आरक्षक 855 सत्येन्द्र रघुवंशी
आरक्षक चालक लोकेश परमार
तथा थाना सारंगपुर पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
*राजगढ़ पुलिस की अपील*
ऑपरेशन चक्षु के अंतर्गत लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे अपराधों के त्वरित खुलासे में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यावसायिक संस्थानों पर गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित विवेचना में पुलिस को सहयोग मिल सके।


रिपोर्टर