संत जोसेफ स्कूल में नन्हें बच्चों ने माताओं संग स्विमिंग पूल में की मौज-मस्ती, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की गतिविधियों को सराहा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 19, 2026
- 21 views
रोहतास ।कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल के परिसर में आज एक बेहद उत्साहजनक और आनंदमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा क्लास नर्सरी से लेकर कक्षा वन (1st) तक के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताओं को भी स्कूल के स्विमिंग पूल में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान पानी की लहरों के बीच माँ और बच्चों के बीच का गहरा स्नेह और खुशी साफ देखने को मिली।
गर्मी के इस मौसम में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी माताओं के साथ स्विमिंग पूल में उतरकर खूब मौज-मस्ती की। संगीत की धुनों के बीच बच्चों की किलकारियों और माताओं के उत्साह से पूरा पूल परिसर गुंजायमान रहा। इस अनूठे अनुभव का बच्चों और उनकी माताओं ने भरपूर आनंद लिया।
इस सफल आयोजन पर सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की। अभिभावकों ने कहा कि संत जोसेफ स्कूल समय-समय पर सभी क्लासों के बच्चों के लिए इस तरह की विभिन्न ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियां कराता रहता है, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस बेहतरीन और निरंतर प्रयासों के लिए सभी अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को एकजुट होकर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी माताओं की उपस्थिति और उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और स्कूल के प्रति उनका लगाव और मजबूत होता है। भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी।


रिपोर्टर