मोटर स्टार्ट करते समय करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-----  थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के सिवान में  खेत की सिंचाई के लिए मोटर स्टार्ट करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कंदवा थामा क्षेत्र के चारी गांव निवासी छवि राम के पुत्र लालचंद राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालचंद राम खेत में सिंचाई के लिए लगे विद्युत मोटर को स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

किसान की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट