कैमूर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है

 वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर ट्रकों और भारी वाहनों से कथित तौर पर अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा था। 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर--- जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रकों एवं भारी वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है जानकारी के अनुसार, बुधवार 29 जुलाई 2026 को चैनपुर थाना पुलिस नियमित दिवा गश्ती पर थी। इसी दौरान पुलिस को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में एक युवक सड़क के बीच खड़ा होकर गुजरने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को रोककर उनसे पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा था वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल उसकी जांच शुरू की। तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर सत्यापन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव का है। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करजी गांव निवासी कमलेश तिवारी, पिता कृपा शंकर तिवारी, के रूप में की गई।

पहचान होते ही चैनपुर थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई और उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चैनपुर थाना कांड संख्या 385/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और वायरल वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था या नहीं, तथा उसके साथ अन्य लोगों की भी संलिप्तता थी या नहीं। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की गई। वीडियो की सत्यापन के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध वसूली, रंगदारी और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ कैमूर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी कैमूर पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सड़क पर अवैध वसूली, रंगदारी या किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया के इस दौर में वायरल वीडियो कई बार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हो रहे हैं। इस मामले में भी वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित जांच और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे यह संदेश गया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित अवैध वसूली के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट