25 दिन पहले गोदाम में रखें गए 40 क्विंटल लोहे की सरिया रहस्य में ढंग से हुआ गायब

चोरी की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने की प्रारंभिक जांच 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज स्थित एक गोदाम से बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया गायब होने का मामला सामने आया है। बैलोडी गांव निवासी गौतम कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध आरोप लगाया है, कि उनके मकान निर्माण के लिए खरीदी गई करीब 42 क्विंटल सरिया में से लगभग 40 क्विंटल सरिया गोदाम से गायब हो गई है। पीड़ित के अनुसार सरिया की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।

गौतम कुमार-


ने बताया कि मकान निर्माण कार्य शुरू होने में समय था, इसलिए उन्होंने सरिया को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पछाहगंज स्थित एक गोदाम में रखवा दिया था। करीब 25 दिनों बाद जब वह सरिया निकालने के लिए गोदाम पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए। गोदाम में रखी गई अधिकांश सरिया गायब थी। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की, लेकिन सरिया का कोई पता नहीं चल सका 


घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की प्रारंभिक जांच की।


इसके बाद गौतम कुमार ने कुदरा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की मैंने अपने घर के निर्माण के लिए करीब 42 क्विंटल सरिया खरीदकर गोदाम में रखवाई थी। लगभग 25 दिन बाद जब लेने आया तो देखा कि करीब 40 क्विंटल सरिया गायब है। काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा हूं।

मामले को लेकर कुदरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सरिया गायब होने संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि यदि गोदाम से इतनी बड़ी मात्रा में सरिया गायब हुई है तो यह गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट